बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत जागरूकता अभियान आयोजित - GRAMEEN SANDESH

BREAKING

बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत जागरूकता अभियान आयोजित





 
   उमरिया नवंबर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमरिया  महेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्षन में बाल विवाह मुक्त म0प्र0 अभियान के तहत  महाविद्यालयों/विद्यालयों में शपथ पत्र के माध्यम से आव्हान किये जाने हेतु कन्या शासकीय हायर सेकेण्ड्री विद्यालय उमरिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  कन्या उदयभान सिंह विद्यालय के प्राचार्य  पैरालीगल वॉलेन्टियर्स  हिमांशु तिवारी, खुशी सेन,शिखा बर्मन,ऋषभ त्रिपाठी के अतिरिक्त विद्यालय के छात्र देवेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, विनीत सिंह, काजल सिंह, अंकित सिंह, पिंकी सिंह, रिया सिंह, रोषनी सिंह, मुकेष सिंह एवं विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार संगीता पटेल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमरिया ने व्यक्त किया।

Pages