रांझी तहसील के अधिकारियों-कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा - GRAMEEN SANDESH

BREAKING

रांझी तहसील के अधिकारियों-कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

 


 





जबलपुर-

हर घर तिरंगा अभियान में आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित करने आज शुक्रवार को तहसील कार्यालय रांझी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्र ध्वज लिये "विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा" का उद्घोष करते हुये तहसीलदार रांझी श्याम नन्दन चंदेले के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली ने उपनगरीय क्षेत्र रांझी के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इसके पहले रैली की शुरुआत में तहसील कार्यालय रांझी के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प लिया।

Pages