महर्षि श्री अरविंद की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान कार्यक्रम सम्पन्न - GRAMEEN SANDESH

BREAKING

महर्षि श्री अरविंद की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में व्याख्यान कार्यक्रम सम्पन्न

 







जबलपुर-

महर्षि श्री अरविंद की 150वीं जयंती पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा समन्वय सेवा केंद्र जबलपुर में सोमवार को व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी डॉ. नरसिंह दास जी महाराज ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉक्टर जितेन्द्र जामदार उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती जयश्री बनर्जी पूर्व सांसद जबलपुर, स्वामी भुदेवानंद जी भारत सेवाश्रम आश्रम, श्री रिकुंज विज़ अध्यक्ष नगर निगम जबलपुर, श्री जुगराजधर द्विवेदी, डॉ. मिताली बनर्जी, श्री रवि बर्मन सम्भाग समन्वयक एवं श्री प्रदीप तिवारी जिला समन्वयक जन अभियान परिषद भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ. जितेन्द्र जामदार ने महर्षि अरविंद के जीवन पर प्रकाश डाला। स्वामी नरसिंहदास जी महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम स्थल में महर्षि अरविंद सोसायटी जबलपुर द्वारा महर्षि अरविंद जी के जीवन चरित्र पर प्रदर्शनी एवं साहित्य का स्टॉल लगाया गया था। कार्यक्रम में मप्र जन अभियान परिषद के सभी विकास खण्ड समन्वयक, जिले के सक्रिय स्वयं सेवी संगठन, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां एवं बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिले से उपस्थित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं को मंच से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।



Pages