राजस्थान के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल की तबीयत बुधवार की रात अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें लकवा का दौरा पड़ा है। उन्हें जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।