दिल्ली हिंसा: पुलिस पर बंदूक तानने वाला शाहरुख शामली से गिरफ्तार - GRAMEEN SANDESH

BREAKING

दिल्ली हिंसा: पुलिस पर बंदूक तानने वाला शाहरुख शामली से गिरफ्तार


 

दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिस पर बंदूक तानने वाले मोहम्मद शाहरुख को मंंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि शाहरुख को मंगलवार दोपहर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल शाहरुख को दिल्ली लाया जा रहा है। उसे दिल्ली लाने के बाद पुलिस आज दोपहर 3:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगी। 

एसपी शामली को भी टीवी चैनल के माध्यम से मिली जानकारी
 

शाहरुख की गिरफ्तारी के बारे में स्थानीय पुलिस को भी किसी तरह की खबर नहीं थी। एसपी शामली विनीत जयसवाल का कहना है कि उन्हें भी टीवी चैनलों के माध्यम से यह जानकारी मिली, लेकिन जनपद से शाहरुख की गिरफ्तारी के संबंधित कोई भी जानकारी दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उन्हें नहीं दी है।

एसपी शामली के अनुसार उन्हें यह भी जानकारी मिल रही थी कि शाहरुख की बरेली में गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने एसएसपी बरेली से भी बात की, लेकिन वहां भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

यह है मामला
शाहरुख के खिलाफ दिल्ली के जाफराबाद इलाके में भड़की हिंसा के दौरान 24 फरवरी को पुलिस के सामने आठ राउंड फायरिंग का आरोप है। मालूम हो कि जाफराबाद में सीएए विरोधी पत्थरबाजों को दौड़ाने के दौरान कर्दमपुरी मेन रोड निवासी शाहरुख ने पुलिसकर्मी के सीने पर पिस्टल तान दी थी।

सिपाही ने उसे दबोचने का प्रयास किया तो शाहरुख ने दूसरे पक्ष पर कई गोलियां चला दी थी। सिपाही उससे भिड़ गया, लेकिन इसी बीच उसके साथी भी पीछे से पथराव करते हुए वहां पहुंच गए। जब तक पुलिस पकड़ती, वे शाहरुख को बचाकर ले गए।

इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी थी, लेकिन तबतक वह फरार हो चुका था। शाहरुख अशरफिया मस्जिद में बिरयानी बेचता है। फरारी के बीच शनिवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से भी उसे देखे जाने की खबर आई थी।


 


शादी समारोह में आया था नजर
स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि दिल्ली हिंसा के आरोपी ताहिर हुसान के भाई नजर हुसैन और शाहरुख को शनिवार को एक शादी समारोह में देखा गया था। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों शादी में दस पंद्रह मिनट के लिए आए थे। हालांकि पुलिस ने ऐसी जानकारी से इनकार किया था।

ग्रामीणों में चर्चा है कि शनिवार दोपहर गांव में एक शादी समारोह में ताहिर का भाई नजर हुसैन और शाहरुख आए थे। दोनों पल्सर बाइक से पहुंचे थे। करीब दस से पंद्रह मिनट रुकने के बाद दोनों वहां से निकल गए थे। 


Pages